logo

गढ़वा सदर अस्पताल में बंद पड़े पंखे और AC, गर्मी में तड़प रहे मरीज और परिजन

garwah_sadar_hospital_ac_fan_not_working.png

गढ़वा
गढ़वा सदर अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच ना तो पंखें काम कर रहे है और ना ही एसी. ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऑपरेशन थिएटर ओटी में जहां मरीजों का इलाज होता है. वहां पंखे और एसी तो है, लेकिन दोनों बंद पड़े है. मरीजों के परिजन भी गर्मी से राहत पाने के लिए हाथ से बने कूट का सहारा लेने को मजबूर हैं. 
बुनियादी सुविधा ठप 
गढ़वा सदर अस्पताल, जो कागजों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जाता है, जमीनी हकीकत में बदहाल नजर आ रहा है. बुनियादी सुविधाएं ठप पड़ने से सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. एक ओर सरकार अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर एसी तस्वीरें उन दावों की पोल खोलती नजर आती हैं.
DC बोले- जल्द ही ठीक होगी समस्या
इस मामले को लेकर जिले के डीसी अनन्य मित्तल का कहना है कि उन्होंने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया है, जहां पंखा और एसी उपलब्ध हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी ऐसी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें जल्द ही ठीक कराकर सुविधाएं चालू करवाई जाएंगी.

Tags - garwah Sadar hospital Sadar Hospital Garwah fans ac not working in garwah Fan AC stopped in garwah Sadar garwah Sadar Hospital news latest garwah news garwah news Updates Ananya miittal On Fan Ac